एमपी के खरगोन में 25 दिन में दूसरा भूकंप:तीव्रता 4.5, 3-4 सेकंड तक हिली धरती; लोग घरों से निकले, स्कूली बच्चों को मैदान में ले गए
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में 25 दिन के भीतर दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। शनिवार सुबह 9:15 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 दर्ज की गई। करीब 3-4 सेकंड तक जमीन में कंपन हुआ। भूकंप का केंद्र मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा से लगे सतपुड़ा क्षेत्र में बताया गया है। यह खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर और जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था।
इससे पहले 18 अक्टूबर को दोपहर 12:14 बजे 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था। उस समय भी भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था। शनिवार को आए झटकों का असर खरगोन, सेंधवा, खंडवा, बुरहानपुर और भीकनगांव के सीमावर्ती इलाकों में महसूस किया गया। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के मुताबिक, खरगोन में भूकंप के बाद सुबह 10:29 बजे लेह-लद्दाख क्षेत्र में भी भूकंप आया।
इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 दर्ज की गई। देखिए तस्वीरें कंपन से सोफा खिसका, लोग घरों से बाहर निकले सुबह अचानक कंपन महसूस होने पर लोग घबरा गए। दीपक कानूनगो, प्रभुराम मालवी और बसंत सोनी ने बताया कि घर में रखे सोफे अपनी जगह से खिसकने लगे। वे परिवार के साथ तुरंत घरों से बाहर आ गए। सनावद रोड स्थित अविसंस स्कूल में भी कंपन महसूस हुआ।
इसके बाद शिक्षक बच्चों को भवन से निकालकर मैदान में ले गए। बाद में उन्हें भूकंप के दौरान बचाव के तरीके बताए गए। खरगोन से 35 किमी दूर, जमीन से 10 किमी नीचे था केंद्र कई जगह से मिली झटके महसूस होने की सूचना खरगोन एसडीएम सत्येंद्र बैरवा ने बताया कि जिले के कई इलाकों से कंपन महसूस होने की सूचना मिली है।
प्रशासन ने इसकी जानकारी जुटाई है। फिलहाल, नुकसान की सूचना नहीं है। लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है। विधायक बोले- हमने भी झटके महसूस किए सेंधवा विधायक मोंटू सोलंकी ने कहा- आज सुबह लगभग 9 बजकर 15 मिनट पर तीन बार झटके महसूस हुए। कन्फर्म करने के लिए जब हम हॉल में गए, तो वहां बैठे कार्यकर्ताओं ने भी इसकी पुष्टि की।
आधे घंटे बाद खरगोन से कन्फर्म हुआ कि ये भूकंप के झटके ही थे।
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
भूकंप, एक प्राकृतिक आपदा है जिसमें पृथ्वी की सतह पर अचानक ऊर्जा का विमोचन होता है, जिससे जमीन हिलती है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि मध्य प्रदेश के खरगोन में लगातार भूकंपीय गतिविधि हो रही है, जो क्षेत्र की भूवैज्ञानिक अस्थिरता को उजागर करती है। ऐसे घटनाएँ आम जनता के लिए खतरा पैदा कर सकती हैं—इमारतों की सुरक्षा पर प्रश्न उठते हैं, स्कूलों और घरों में लोगों को अस्थायी रूप से खाली करने की आवश्यकता होती है, और मानसिक तनाव बढ़ता है। यह सतर्कता और आपातकालीन योजनाओं की जरूरत को रेखांकि