अब एमपी का मतलब, मोर प्रॉफिट, मेगा प्रॉफिट और मेगा प्रोजेक्ट है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दूरदर्शी नेतृत्व, देश को तकनीकी आत्मनिर्भरता और औद्योगिक विकास की नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रहा है। इसी संकल्प को साकार करने की दिशा में मध्यप्रदेश निरंतर नए औद्योगिक अवसरों के द्वार खोल रहा है। इसी कड़ी में ग्वालियर में 170 एकड़ में देश का पहला इंटीग्रेटेड टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन विकसित किया जा रहा है, जो टेलीकॉम क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता को नई मजबूती प्रदान करेगा।
वर्तमान में टेलीकॉम केवल संचार का माध्यम नहीं, अर्थव्यवस्था, उद्योग और तकनीकी विकास की मजबूत आधारशिला है। यह ज़ोन टेलीकॉम उपकरणों के डिजाइन, अनुसंधान एवं विकास, नवाचार, परीक्षण, प्रमाणन और विनिर्माण का एकीकृत केंद्र बनेगा। यहां 5ळ, 6ळ, सैटकॉम, ऑप्टिकल फाइबर और प्वज् जैसी भविष्य की तकनीकों के उत्पादन एवं नवाचार को नई दिशा मिलेगी।
ग्वालियर टेलीकॉम मैन्यूफैक्चरिंग जोन के लिए 25 निवेशकों की रुचि, 15 उत्पाद श्रेणियां और 3,600 करोड़ रूपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव ग्वालियर की औद्योगिक संभावनाओं को रेखांकित करते हैं।
15 हजार से अधिक रोजगार सृजित होंगे
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर में लगभग 450.45 एकड़ क्षेत्र में विकसित होने जा रहे टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन के दूसरे चरण का शुभारंभ भी किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश केवल घोषणाएं करने वाला राज्य नहीं, बल्कि विकास कार्यों को तीव्र गति से धरातल पर उतारने वाले अग्रणी राज्यों में शामिल हो रहा है।
मध्यप्रदेश ने फाइल वर्क से आगे निकलकर फील्ड वर्क पर ध्यान दिया और आज न्यूनतम समय में अधिकतम परिणाम मिल रहे हैं। टीएमजेड की स्थापना के लिए जुलाई 2026 में भारत सरकार के दूरसंचार मंत्रालय के साथ एमओयू हुआ था। लेकिन केवल 4 से 5 महीने में टीएमजेड के पहले फेज के लिए आवंटन जारी कर दिया गया और इसके दूसरे फेज के लिए 450.45 एकड़ जमीन देकर इसका भी शुभारंभ किया गया है।
इस अवसर पर ग्वालियर इन्वेस्टर मीट में 25 कंपनियों को आशय पत्र वितरित किए गए। इन निवेशों के माध्यम से 15 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के तहत राज्य के औद्योगिक विकास की दिशा में उठाए गए कदमों के बारे में है। इसमें ग्वालियर में 170 एकड़ पर देश का पहला इंटीग्रेटेड टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन विकसित करने की बात कही गई है। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह तकनीकी आत्मनिर्भरता और उद्योगिक विकास को बढ़ावा देता है, जिससे राज्य की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आम जनता पर इसका असर रोजगार के नए अवसर, बेहतर बुनियादी ढाँचे और आर्थिक समृद्धि के