व्यापार

एमपी में सूबेदार-SI भर्ती के अभ्यर्थियों को राहत:हाईकोर्ट के आदेश के बाद याचिका लगाने वाले 20 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
एमपी में सूबेदार-SI भर्ती के अभ्यर्थियों को राहत:हाईकोर्ट के आदेश के बाद याचिका लगाने वाले 20 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

मध्य प्रदेश में सूबेदार एवं उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा-2026 के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने का एक और मौका दिया गया है। कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद 15 से 20 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अनुमति दी है। कर्मचारी चयन मंडल की ओर से 15 अक्टूबर को जारी सूचना के अनुसार, पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत होने वाली सूबेदार एवं उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर हाईकोर्ट में विभिन्न याचिकाएं दायर की गई हैं।

इन पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने संबंधित याचिकाकर्ताओं को अंतरिम राहत देते हुए परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन जमा करने की अनुमति दी है। मंडल के अनुसार, संबंधित याचिकाकर्ता 15 से 20 अक्टूबर 2026 तक एमपी ऑनलाइन की वेबसाइट www.mponline.gov.in के माध्यम से आवेदन-पत्र जमा कर सकते हैं।

गलत जानकारी देने पर निरस्त होगी उम्मीदवारी मंडल ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिए हैं कि आवेदन-पत्र में दी गई सभी जानकारियां सही और पूरी होनी चाहिए। किसी भी स्तर पर जानकारी गलत पाए जाने पर उम्मीदवारी निरस्त की जा सकती है। निर्धारित समय में आवेदन नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा।

सूचना में स्पष्ट किया गया है कि हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता फिलहाल अस्थायी रहेगी। परीक्षा के बाद उनके परिणाम हाईकोर्ट के अंतिम निर्णय तक रोककर रखे जाएंगे। 507 पदों पर भर्ती के लिए 23 सितंबर थी आवेदन की आखिरी तारीख कर्मचारी चयन मंडल ने मध्यप्रदेश में पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) और सूबेदार के 507 पदों पर भर्ती के लिए 9 से 23 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित किए थे।

भर्ती परीक्षा 28 अक्टूबर से दो पालियों में शुरू होगी। इस बीच कुछ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट का रुख किया, जिसके बाद उन्हें आवेदन करने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। भर्ती में सबसे ज्यादा 312 पद उपनिरीक्षक (जिला पुलिस बल) के हैं। इसके अलावा 81 पद सूबेदार और 69 पद उपनिरीक्षक (विशेष सशस्त्र बल) के लिए हैं।

शेष पद आर्म्स, फोटो, फिंगरप्रिंट और अन्य तकनीकी शाखाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं। सूबेदार और सब इंस्पेक्टर, दोनों कैडर के लिए लेवल-9 के तहत 36,200 से 1,14,800 रुपए तक का वेतनमान तय किया गया है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।