राज्य

एमपी में उफनते नाले में कार बही, 7 मौतें:छत्तीसगढ़ में बिजली से 4 की जान गई; मानसून की विदाई शुरू, देश में 15% कम बारिश

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
एमपी में उफनते नाले में कार बही, 7 मौतें:छत्तीसगढ़ में बिजली से 4 की जान गई; मानसून की विदाई शुरू, देश में 15% कम बारिश

देश में मानसून अब वापसी की ओर बढ़ रहा है, लेकिन कई राज्यों में बारिश से जुड़े हादसे जारी हैं। मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले में शनिवार को तेज बारिश के बाद उफनते नाले में एक कार बह गई। हादसे में ओडिशा के एक ही परिवार के 7 सदस्यों की मौत हो गई। सभी लोग उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर जा रहे थे।

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार को अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने की घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसों में 3 अन्य लोग घायल हुए हैं। राज्य में आज भी बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, बालोद, कबीरधाम, राजनांदगांव और बीजापुर जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

इधर मानसून की राजस्थान से विदाई शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि पश्चिमी राजस्थान से मानसून की सामान्य विदाई तारीख 17 सितंबर है, लेकिन इस बार दो दिन देरी से 19 सितंबर को विदाई शुरू हुई। अगले 3-4 दिनों में पंजाब और सौराष्ट्र-कच्छ के कुछ हिस्सों से भी मानसून विदा हो जाएगा।

मानसून की वापसी का मतलब इन इलाकों में बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कम हो जाएंगी। IMD ने बताया कि देश में इस मानसून सीजन 4 जून से 19 सितंबर तक सामान्य से 15% कम बारिश हुई है। जून में सामान्य से 35% कम, जुलाई में सामान्य से थोड़ी ज्यादा और अगस्त में 213.3 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो 2001 के बाद अगस्त की सातवीं सबसे कम बारिश है।

मानसून ने 4 जून को केरल से दस्तक दी थी और 9 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लिया था। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें… आज के लिए बारिश का अलर्ट… देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग देखें…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।