राजनीति

एमपीआईडीसी ने इंडियन मोबाइल कांग्रेस में प्रदर्शित किया ग्वालियर का टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
एमपीआईडीसी ने इंडियन मोबाइल कांग्रेस में प्रदर्शित किया ग्वालियर का टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन

कार्यक्रम के की-नोट सत्र में एमपीआईडीसी की कार्यपालक निदेशक अनीशा श्रीवास्तव ने प्रदेश में उपलब्ध निवेश अवसरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने ग्वालियर में प्रस्तावित समर्पित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन की जानकारी दी। इसका उद्देश्य टेलीकॉम उपकरण निर्माताओं, इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों, स्टार्टअप्स और एमएसएमई को आकर्षित करना है।

इंडियन मोबाइल कांग्रेस के दौरान श्रीमती श्रीवास्तव ने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, उद्योगपतियों, स्टार्टअप्स और एमएसएमई के प्रतिनिधियों से भी संवाद किया। उन्होंने निवेश अवसरों, उद्योगों की आवश्यकताओं तथा मध्यप्रदेश में विनिर्माण एवं प्रौद्योगिकी इकाइयों की स्थापना की संभावनाओं पर चर्चा की।

आईएमसी : 2026 में एमपीआईडीसी की सहभागिता से टेलीकॉम एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण इकोसिस्टम के साथ प्रदेश का जुड़ाव और अधिक सुदृढ़ हुआ है। साथ ही मध्यप्रदेश में नए निवेश आकर्षित करने के प्रयासों को भी बल मिला है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।