एनआईटी रायपुर का 17वां दीक्षांत समारोह आयोजित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 3 नवंबर 2026
राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान-एनआईटी रायपुर का सत्रहवां दीक्षांत समारोह आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। केन्द्रीय कोयला और खनन मंत्री जी. किषन रेड्डी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में शामिल हुए। वहीं, विषिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मौजूद थे। समारोह में एक हजार तीन सौ चौंसठ विद्यार्थिओं को उपाधियां प्रदान की गईं। वहीं, विद्यार्थियों को पच्चीस स्वर्ण पदक और पच्चीस रजत पदक प्रदान किए गए।
समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री रेड्डी ने कहा कि छह दशकों से अधिक समय से एनआईटी रायपुर देश की तकनीकी प्रगति और औद्योगिक विकास की आधारशिला रहा है। उन्होंने उपाधि प्राप्त करने वाले युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे वर्ष दो हजार सैंतालीस तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी भूमिका के प्रति सजग रहें। समारोह की अध्यक्षता एनआईटी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष डॉक्टर सुरेश हावरे और संस्थान के निदेषक प्रोफेसर एन.वी. रमना राव ने की।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने एनआईटी परिसर में नवनिर्मित सात नए उत्कृष्टता केंद्रों का लोकार्पण किया।