राज्य

एनडीआरएफ ने विद्यार्थियों को सिखाए आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार के तरीके

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
एनडीआरएफ ने विद्यार्थियों को सिखाए आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार के तरीके

शाहजहांपुर में मानसून पूर्व तैनाती के तहत हनुमतधाम आश्रय भवन में तैनात 8वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम ने सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, नगला हाजी में आपदा प्रबंधन एवं प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व एएसआई धर्मेंद्र सिंह ने किया।एस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य आरडी अग्रवाल मौजूद रहे।प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ को आपात स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित प्रतिक्रिया के तरीके बताए गए।

रक्तस्राव रोकने, स्प्लिंटिंग, सीपीआर, श्वासनली में अवरोध की स्थिति में प्राथमिक सहायता, आपातकालीन निकासी और विभिन्न आपदाओं के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।एनडीआरएफ टीम ने जीवनरक्षक तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा टीम के प्रति आभार जताया।

एनडीआरएफ द्वारा जनजागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं और आमजन को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक और सक्षम बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।