अपराध

एनएचएआई के टोल प्लाजा पर कथित धोखाधड़ी के मामले में 14 परिसरों में ईडी की छापेमारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
एनएचएआई के टोल प्लाजा पर कथित धोखाधड़ी के मामले में 14 परिसरों में ईडी की छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण-एनएचएआई के टोल प्लाजा पर कथित धोखाधड़ी के मामले में 14 परिसरों में छापेमारी कर रहा है। ये तलाशी धन शोधन निवारण अधिनियम-पीएमएलए के तहत की जा रही है। ये परिसर उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र-एनसीआर और कोलकाता में स्थित हैं।

निदेशालय के अनुसार टोल वसूली की आधिकारिक लेखा प्रणाली से बाहर धन को भेजने और अनधिकृत टोल रसीदें तैयार करने के लिए कथित तौर पर अनधिकृत सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन का इस्तेमाल किया गया। फॉरेंसिक जांच और एनएचएआई के रिकॉर्ड से ऐसे सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल की पुष्टि हुई है। छापेमारी का उद्देश्य डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्य जुटाना, लाभार्थियों की पहचान करना और अपराध से अर्जित धन का पता लगाना है। एजेंसी ने कहा है कि मामले में आगे की जांच जारी है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।