राज्य

एनसीसी ग्रुप लखनऊ के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव ने संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-222 का किया दौरा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
एनसीसी ग्रुप लखनऊ के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव ने  संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-222 का किया दौरा

**एनसीसी ग्रुप लखनऊ के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव, विशिष्ट सेवा मेडल ने 19 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-222 का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने लगभग 500 एनसीसी कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव ने 27 अक्टूबर 2026 को 2 मिलिट्री ट्रेनिंग बटालियन, एएमसी सेंटर एवं कॉलेज, लखनऊ में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-222 का निरीक्षण किया।दौरे के दौरान ग्रुप कमांडर ने सर्वप्रथम 11 गोरखा राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर स्थित फायरिंग रेंज का निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने कैडेट्स के लिए आयोजित फायरिंग प्रतियोगिता का अवलोकन किया।

इस प्रतियोगिता का आयोजन शिविर की उप शिविर कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल दीप्ति के पर्यवेक्षण में किया गया। ग्रुप कमांडर ने रोल कॉल ग्राउंड में कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत स्क्वाड ड्रिल प्रतियोगिता, सेक्शन फॉर्मेशन अभ्यास तथा फायर एंड मूव टैक्टिक्स का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न स्क्वाड पोस्ट कक्षाओं का भी निरीक्षण किया और वहाँ चल रहे प्रशिक्षण का जायजा लेते हुए कैडेट्स से संवाद किया।

उन्होंने कैडेट्स के उत्साह, अनुशासन और समर्पण की सराहना की। इसके अतिरिक्त उन्होंने मेडिकल इंस्पेक्शन रूम तथा कैडेट्स के आवासीय क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया।**

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।