राज्य

एनटीए ने जारी की संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 8 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
एनटीए ने जारी की संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी

रायपुर, 29 अगस्त 2026

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा के सभी 5 विषयों की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने पहचान पत्रों का उपयोग करके लॉग इन कर अपने विषय से संबंधित अंतिम उत्तर कुंजी देख सकते हैं।

एनटीए ने बताया कि इस परीक्षा से संबंधित किसी भी स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के माध्यम से एनटीए हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप, सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति और पीएच-डी में प्रवेश के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है।

A
AIR Raipur

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।