राज्य

एनटीए ने यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 18 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
एनटीए ने यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की

रायपुर, 18 सितंबर 2026

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा के तीन विषयों अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षार्थी इसे यूजीसी-नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। इन विषयों की परीक्षा 9 और 10 सितंबर को देश के 272 शहरों में 454 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षार्थी अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड के जरिए लॉग-इन कर संबंधित विषय की अंतिम उत्तर कुंजी देख सकते हैं।

एजेंसी ने परीक्षार्थी को परीक्षा से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए यूजीसी-नेट की वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहने की सलाह दी है। अंतिम उत्तर कुंजी जारी होना यूजीसी-नेट की मूल्यांकन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है। यूजीसी-नेट के माध्यम से भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर के पद तथा जूनियर रिसर्च फेलोशिप-जेआरएफ के लिए पात्रता निर्धारित की जाती है

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।