एनिमेटेड फिल्मों के हैं शौकीन, तो मिस न करें ये 5 चाइनीज फिल्में, OTT पर हैं मौजूद
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अगर आपको एनिमेटेड फिल्में देखना पसंद है, तो सिर्फ हॉलीवुड ही नहीं, चीनी फिल्मों को भी एक बार जरूर देखना चाहिए.
इनकी कहानियों में जादू, फैंटेसी और एडवेंचर का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है.
आइए जानते हैं ऐसी ही 5 चीनी एनिमेटेड फिल्मों के बारे में, जिन्हें आप घर बैठे आराम से ओटीटी पर देख सकते हैं.
'ग्रीन स्नेक' 'ग्रीन स्नेक' एक फैंटेसी फिल्म है, जो चीन की मशहूर 'व्हाइट स्नेक' की पौराणिक कहानी से प्रेरित है.
इसकी कहानी शियाओ छिंग के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भिक्षु फाहाई के साथ टकराव के बाद अपनी बहन शियाओ बाई से बिछड़ जाती है. अपनी बहन को बचाने की कोशिश में वो एक ऐसी रहस्यमयी और तबाह शहर में फंस जाती है.
ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल है.
'न्यू गॉड्स: नेझा रीबॉर्न'
'न्यू गॉड्स: नेझा रीबॉर्न' साल 2021 में रिलीज हुई एक चीनी 3D एनिमेटेड फैंटेसी एक्शन फिल्म है.
ये फिल्म चीन की पुरानी लोक-कथाओं के मशहूर जादू-ईश्वर 'नेझा' के किरदार पर बनी है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
'विश ड्रैगन' 'विश ड्रैगन' एक एनिमेटेड फैंटेसी-कॉमेडी फिल्म है.
ये एक आम लड़के 'दीन' और एक जादुई ड्रैगन 'लॉन्ग' की कहानी है, जो तीन इच्छाओं के जरिए दीन की बचपन की सहेली को ढूंढने और सच्चे रिश्तों की कीमत समझने के सफर पर निकलते हैं. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल है.
'द मंकी किंग' 'द मंकी किंग' एक दिव्य पत्थर से जन्मे अमर बंदर 'सन वुकॉन्ग' की कहानी है, जो अपनी असाधारण शक्तियों के घमंड में स्वर्ग के देवताओं से लड़ जाता है और अंत में बुद्ध द्वारा पांच सौ साल के लिए एक पहाड़ के नीचे कैद कर दिया जाता है.
ये नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल है.
<img src="https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images
📡 स्रोत: ABP Live Film
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर चीनी एनिमेटेड फिल्मों के बारे में है, जो ओटीटी प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। यह विषय बताता है कि हॉलीवुड के अलावा चीनी फिल्मों में भी जादू, फैंटेसी और एडवेंचर का समृद्ध मिश्रण मिलता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शकों को वैश्विक एनिमेशन की विविधता से परिचित कराती है और सांस्कृतिक अनुभवों को बढ़ाती है। इससे आम जनता पर असर पड़ेगा कि वे नए कथानक और कलात्मक दृष्टिकोण से रूबरू होंगे, जिससे मनोरंजन विकल्पों का विस्तार होगा और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों के प्रति रुचि बढ़ेगी।