एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट की डेडबॉडी 3 दिन बाद भी नहीं ली:पिता बोले- CM-DGP इस्तीफा दें, CBI जांच हो, तभी पोस्टमॉर्टम कराएंगे; पंजाब बंद में युवक की मौत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा के विरोध में गुरुवार (15 अक्टूबर) को सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक पंजाब बंद रहा। लुधियाना, पठानकोट, गुरदासपुर, बठिंडा, मानसा और जालंधर में प्राइवेट स्कूल-कॉलेज बंद रहे। सभी जिलों में बाजार बंद रहे। किसान संगठनों ने लुधियाना, बठिंडा और मोहाली से चंडीगढ़ जाने वाले नेशनल हाईवे जाम किए।
इस दौरान किसान नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। लुधियाना में प्रदर्शन के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक पोल पर सीएम भगवंत मान के होर्डिंग को उतारने चढ़ा था। इसी दौरान लोहे की रॉड ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली के तारों से टकरा गई। करंट लगने से युवक को आग लग गई और वह नीचे गिर गया। मानसा में झोटा की 13 अक्टूबर को नशा बेचने का विरोध करने पर मेडिकल स्टोर मालिक अश्विनी कुमार ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
3 दिन बाद भी उनका पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ है। परविंदर के पिता भीम सिंह ने डेडबॉडी लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने इस हत्याकांड की CBI जांच की मांग की है। पिता ने कहा कि CM भगवंत मान और DGP गौरव यादव इस्तीफा दें। झोटा हत्या का मामला हाईकोर्ट पहुंचा
वहीं, हत्या का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। वकील हकम सिंह ने मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर याचिका दायर की है। याचिका में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। याचिका में मेडिकल स्टोर और आरोपी के हथियार लाइसेंस की स्वतंत्र जांच कराने की मांग भी की गई है। वहीं, एक अन्य याचिका पर सुनवाई के दौरान आरोपी के घर और मेडिकल स्टोर पर की गई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। राहुल गांधी ने पंजाब सरकार से जवाब मांगा
झोटा की हत्या पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब सरकार को घेरा। उन्होंने दोपहर बाद सवा 3 बजे सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट डालकर लिखा पंजाब में नशों के खिलाफ आवाज उठाना अब मौत की सजा पाने जैसा हो गया है और यह सब भगवंत मान की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के राज में हो रहा है। उन्होंने आगे लिखा कि जिस सरकार में शिकायत करने वाला ही आरोपी बन जाए, वहां नशा तस्कर बेखौफ क्यों नहीं घूमेंगे?। मुख्यमंत्री भगवंत मान जवाब दें। नशों के खिलाफ लड़ने वालों की सुरक्षा कौन करेगा?। पंजाब के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वाले इस ‘नशा साम्राज्य’ को पूरी तरह खत्म किए बिन
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar