राजनीति

'एंटी इंडिया, एंटी हिंदू सोच', खरगे के 'खुशियों की ईद' वाले बयान पर BJP ने कांग्रेस को घेरा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'एंटी इंडिया, एंटी हिंदू सोच', खरगे के 'खुशियों की ईद' वाले बयान पर BJP ने कांग्रेस को घेरा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हाल ही में दिवाली के मौके पर देशवासियों को बधाई देते हुए ईद का जिक्र किया था जिसके बाद बवाल हो गया है.

खरगे के बयान पर बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा, कांग्रेस की सोच एंटी इंडिया और एंटी हिंदू वाली है.

उन्होंने कहा, ''राजनीति नई निम्नता में नीचे जा रही है.

धनतेरस के दिन ही भारत ने पूरे यूरोप से ज्यादा सोना खरीदा है और राहुल गांधी को डेड इकॉनमी दिखता है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दीपावली को खुशियों की ईद बना दिया.

भारतीय संस्कृति को किस सीमा तक जाकर अपमानित कर सकते हैं.''

''कांग्रेस अध्यक्ष खुशियों की ईद बताते है''

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ''दुनिया के मुस्लिम देशों के नेता दीपावली की शुभकामनाएं देते है लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष खुशियों की ईद बताते है. इमरान मसूद रोग बताते है.

सोनिया गांधी बाबरी मस्जिद के गिरने पर आंशू आने की बात करती है. पता नहीं कहां से उनको दिख रहा था जबकि उस समय लाइव टेलीकास्ट नहीं था. इसी समय ये बयान क्यों आ रहे है.

इससे पहले तो खरगे , इमरान मसूद और सोनिया ने ऐसा बयान नहीं दिया.''

मुस्लिम वोट के लिए कर रहे ये

उन्होंने आगे कहा, ''क्या यूपी चुनाव में मुस्लिम वोट के लिए ये हो रहा है.

कांग्रेस के एक नेता ने चिरकूट पार्टी कहा था. अब दूसरी तरफ सपा के नेता सनातन पांडेय कह रहे गोली चलवाई. मुलायम सिंह यादव का बयान था मैने 16 हिंदू मरवा दिए. पवन पांडे कह रहे है दर्शन करने जायेंगे.

सपा कह रही है अयोध्या में शक्ति प्रदर्शन होगा.

इस चुनाव के और एकता दिखा दीजिए चुनावी हिंदू अभी रामलाला के दर्शन करने गए अगली बार जय श्री राम भी बोल देंगे. विपक्ष की एक ही नीति है सनातन धर्म का अपमान या सनातनियों के साथ छल.''

''एक तृणमूल कांग्रेस के नेता है मुर्शिदाबाद में बनने वाली बाबरी के लिए उनके दिल में दर्द है लेकिन कहते हैं राम मंदिर नहीं जाएंगे. इनके मन में एक ही बात है धर्म के लिए घृणा.''

सोनिया गांधी की किताब पर साधा निशाना

उन्होंने सोनिया गांधी की किताब पर भी

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मल्लिकार्जुन खरगे के दिवाली पर ईद का जिक्र करने से भाजपा ने कांग्रेस पर ‘एंटी इंडिया, एंटी हिंदू’ आरोप लगाया। यह विषय भारतीय राजनीति में धार्मिक और राष्ट्रीय पहचान के टकराव को उजागर करता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दोनों प्रमुख पार्टियों के बीच तीव्र वैचारिक संघर्ष को दर्शाती है, जो चुनावी माहौल को प्रभावित कर सकता है। आम जनता पर इसका असर बढ़ते धार्मिक तनाव और राजनीतिक ध्रुवीकरण के रूप में दिख सकता है, जिससे सामाजिक एकता पर दबाव पड़ सकता है और चुनावी बहसों में भावनात्मक मुद्दों की प्रधानता

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।