मनोरंजन

Epic OTT Release: आनंद देवरकोंडा की 'एपिक' ने ओटीटी पर दी दस्तक, जानें- कब और कहां देखें

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Epic OTT Release: आनंद देवरकोंडा की 'एपिक' ने ओटीटी पर दी दस्तक, जानें- कब और कहां देखें

तेलुगु के जाने-माने एक्टर आनंद देवरकोंडा की फिल्म 'एपिक' को काफी पसंद किया गया. ये रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में वैष्णवी चैतन्य भी लीड रोल में हैं. दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया.

इन सबके बीच फैंस इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का भी इंतजार कर रहे थे. फाइनली इस फिल्म ने डिजिटल डेब्यू कर लिया है. चलिए जानते हैं 'एपिक' को आप ओटीटी पर कहां देख सकते हैं.

'एपिक' को जो लोग थिएटर में देखने से चूक गए थे वो अब आनंद देवरकोंडा स्टारर इस फिल्म को घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.

ये फिल्म 9 अक्टूबर, 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गई है.

ये फिल्म स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में अवेलेबल है.

आदित्य हसन ने किया फिल्म का निर्देशन

'एपिक' का निर्देशन आदित्य हसन ने किया है. ये बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म है. वहीं, नागा वामसी और साई सौजन्या ने मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस किया है.

फिल्म में आनंद देवरकोंडा और वैष्णवी चैतन्य लीड रोल में हैं. दोनों इससे पहले फिल्म 'बेबी' में साथ काम कर चुके हैं.

बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला 'एपिक' का जादू

वासुकी, शिवाजी, कल्याण शंकर और गविरेड्डी श्रीनिवास जैसे कलाकार भी इस फिल्म का हिस्सा हैं.

फिल्म का म्यूजिक हेशम अब्दुल वहाब ने तैयार किया है. 'एपिक' 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

मेकर्स को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी.

Oorlo aina, foreign lo aina, same Epic problems 😭❤️ https://t.co/x2BaJwx8QJ

Netflix India South (@Netflix_INSouth) October 9, 2026

क्या है 'एपिक' की कहानी?</

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।