भोपाल

एसआईआर को लेकर भोपाल में विशेष शिविर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
एसआईआर को लेकर भोपाल में विशेष शिविर

भोपाल में एसआईआर के दौरान सूची से बाहर हुए मतदाताओं के नामों की जांच के लिए बीएलओ मैदान में काम कर रहे हैं। आज और कल शहर की सातों विधानसभा सीटों पर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। यहां लोग अपने नाम की दोबारा जांच करा सकते हैं। जांच में पात्र पाए जाने पर स्थायी रूप से बाहर हुए या पते पर नहीं मिले मतदाताओं के नाम फिर से मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे। वहीं, 1 जनवरी 2027 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए एडवांस में फॉर्म-6 भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।