राजनीति

एसआईआर को लेकर लोगों को बहकने का काम कर रही कांग्रेस: भाजपा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
एसआईआर को लेकर लोगों को बहकने का काम कर रही कांग्रेस: भाजपा

सितंबर 30, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल प्रदेश में एसआईआर यानी विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सियासत लगातार गर्माती जा रही है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा नेता लगातार कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने और देश में अराजकता का माहौल पैदा करने की कोशिश करने के आरोप लगाए हैं। नाहन में भाजपा समर्थित सिरमौर जिला परिषद अध्यक्ष शिवानी और उपाध्यक्ष बलदेव भंडारी मीडिया से रूबरू हुए उन्होंने मामले को लेकर राहुल गांधी पर भी निशाना साधा।

उन्होंने चुनाव आयोग पर सवाल उठाने और शिमला में हुए प्रदर्शन को निंदनीय बताया। भाजपा नेताओं ने एसआईआर को लेकर कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस मुद्दे पर लोगों को बहकाने का काम कर रही है और देश में अराजकता का माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही है। जबकि चुनाव आयोग निष्पक्ष तरीके से अपना काम कर रहा है।

भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस हर तरह के हथकंडे अपना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश के युवा वर्ग को भी भड़काने का प्रयास कर रही है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। शिमला में एसआईआर के विरोध में हुए प्रदर्शन पर भी भाजपा नेताओं ने नाराजगी जताई।

उन्होंने प्रदर्शन को बेहद निंदनीय करार देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति सम्मान बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है।

बाईट: शिवानी, अध्यक्ष, जिला परिषद सिरमौर

बाईट: बलदेव भंडारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष, सिरमौर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।