एसआईआर को लेकर लोगों में भ्रम फैला रही कांग्रेस: भाजपा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अपात्र मतदाताओं को मतदाता सूची से हटाना एसआईआर का उद्देश्य
अक्तूबर 15,सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): एसआईआर यानी विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी सियासत जारी है। भाजपा ने कांग्रेस पर एसआईआर प्रक्रिया को लेकर लोगों में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। नाहन में भाजपा के राज्य सह मीडिया प्रभारी विक्रम वर्मा ने कहा कि एसआईआर एक संवैधानिक प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची से अपात्र मतदाताओं को हटाना और मतदाता सूची को दुरुस्त करना है।
विक्रम वर्मा ने कहा कि कांग्रेस इस प्रक्रिया को लेकर आम लोगों के बीच भ्रम देश भर में लगातार भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने ने कहा कि एसआईआर एक संवैधानिक प्रक्रिया है, जिसका मकसद मतदाता सूचियों को दुरुस्त करना और अपात्र मतदाताओं के नाम सूची से हटाना है। उन्होंने दावा किया कि एसआईआर की प्रक्रिया अब तक 8 बार अमल में लाई जा चुकी है और पूर्व में कांग्रेस समर्थित सरकारों के समय में भी यह प्रक्रिया हुई है।
भाजपा नेता ने कहा कि एसआईआर का प्रावधान संविधान में भी मौजूद है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि जो नेता संविधान की प्रति लेकर घूम रहे हैं, उन्हें संविधान खोलकर उसका अध्ययन करना चाहिए।