राजनीति

एसआईआर के तहत 19 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का प्रकाशन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
एसआईआर के तहत 19 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का प्रकाशन

एसआईआर के तहत दावा-आपत्ति अवधि में मिले आवेदनों के डिजिटाइजेशन में लाई गई तेजी, फार्म-6 के 4 हजार से अधिक और फार्म-8 के करीब 3 हजार आवेदन डिजिटाइज, 19 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची।

Short Headline: एसआईआर के तहत 19 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का प्रकाशन

04 अक्टूबर, रांची: एसआईआर के तहत दावा आपत्ति अवधि के दौरान मिले आवेदनों के डिजिटाइजेशन पर राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय का फोकस है। चार तरह के प्रपत्रों का तेज गति से डिजिटाइजेशन किया जा रहा है। चुनाव से जुड़े अधिकारियों ने कल भी फार्म-6 के चार हजार से अधिक आवेदन का डिजिटाइजेशन किया। फार्म-8 के करीब तीन हजार प्रपत्र डिजिटाइज किये गये। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के0 रवि कुमार ने बताया है कि 19 अक्टूबर को एसआईआर के तहत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।