राजनीति

एसआईआर के तहत दावा-आपत्ति के लिए अब सिर्फ 7 दिन शेष, 30 सितंबर तक आवेदन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026 👁️ 4 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
एसआईआर के तहत दावा-आपत्ति के लिए अब सिर्फ 7 दिन शेष, 30 सितंबर तक आवेदन

Relevance: Priority Slug: SIR DAWA AAPATTI

Short Headline: एसआईआर के तहत दावा-आपत्ति के लिए अब सिर्फ 7 दिन शेष, 30 सितंबर तक आवेदन

Synopsis: झारखंड में एसआईआर के तहत दावा-आपत्ति के लिए 30 सितंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। सीईओ के. रवि कुमार ने पात्र नागरिकों से समय रहते नाम जोड़ने और सुधार के लिए आवेदन करने की अपील की।

Category: Elections , Planning Deadline : 23 SEPTEMBER, RANCHI

23 सितंबर, रांची: एसआईआर के तहत दावा-आपत्ति के लिए अब सिर्फ 7 दिन शेष रह गये हैं। राज्य निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार पात्र नागरिक 30 सितम्बर तक नाम जोड़ने, हटाने, सुधार या नाम स्थानांतरित करने के लिए आवेदन दे सकते हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के0 रवि कुमार ने पात्र नागरिकों से अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि जिन युवाओं का नाम मतदाता सूची में पहली बार जुड़ना है या जिनका नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं है, वो समय रहते फार्म-6 जमा करें। श्री कुमार ने कहा कि दावा-आपत्ति की अवधि समाप्त होने के बाद प्राप्त आवेदनों का डिजिटाइजेशन किया जाएगा और इसके बाद आवेदनों की जांच होगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।