राज्य

एसआईआर के तहत झारखंड में 90 प्रतिशत से अधिक लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी मामलों का निष्पादन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 19 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
एसआईआर के तहत झारखंड में 90 प्रतिशत से अधिक लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी मामलों का निष्पादन

झारखंड में एसआईआर के तहत लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी के 90.18 प्रतिशत और नो मैपिंग के 74.29 प्रतिशत मामलों का निष्पादन, अन्य श्रेणी में 99.53 प्रतिशत काम पूरा।

Short Headline: एसआईआर के तहत झारखंड में 90 प्रतिशत से अधिक लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी मामलों का निष्पादन

19 नवंबर, रांची: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची से संबंधित नो मैपिंग, लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी एवं अन्य श्रेणी के मामलों के निष्पादन की प्रक्रिया निरंतर जारी है। आज तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार तीनों श्रेणियों में मामलों के निष्पादन की प्रगति में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की गई है।

नो मैपिंग श्रेणी: राज्य में कुल 14,03,981 नो मैपिंग के मामले चिह्नित किए गए हैं, जिनमें से 10,42,976 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है। इस प्रकार राज्य में कुल निष्पादन 74.29 प्रतिशत है, जबकि 3,61,005 मामले लंबित हैं। इस श्रेणी में लोहरदगा एवं पश्चिमी सिंहभूम जिले ने 100 प्रतिशत मामलों का निष्पादन एवं ECINET ऐप पर अपडेशन कर लिया है।

कोडरमा 97.64 प्रतिशत, देवघर 91.83 प्रतिशत तथा पूर्वी सिंहभूम 86.57 प्रतिशत के साथ क्रमशः अगले स्थानों पर हैं। वहीं, अपेक्षाकृत कम प्रगति वाले जिलों में साहिबगंज 55.69 प्रतिशत, पलामू 56.65 प्रतिशत, पाकुड़ 57.96 प्रतिशत, जामताड़ा 58.67 प्रतिशत एवं बोकारो 62.11 प्रतिशत शामिल हैं।

लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी श्रेणी: राज्य में कुल 45,49,961 लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी के मामले चिह्नित किए गए हैं, जिनमें से 41,03,251 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है। राज्य में निष्पादन का प्रतिशत 90.18 है तथा 4,46,710 मामले लंबित हैं। इस श्रेणी में पश्चिमी सिंहभूम एवं लोहरदगा जिले ने 100 प्रतिशत मामलों का निष्पादन एवं ECINET ऐप पर अपडेशन का कार्य पूरा कर लिया है।

कोडरमा 99.20 प्रतिशत, पूर्वी सिंहभूम 97.28 प्रतिशत, खूंटी 96.70 प्रतिशत तथा गुमला 96.29 प्रतिशत के साथ बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों में शामिल हैं। वहीं, अपेक्षाकृत कम प्रगति वाले जिलों में साहिबगंज 76.36 प्रतिशत, पाकुड़ 77.89 प्रतिशत, सरायकेला-खरसावां 82.70 प्रतिशत, जामताड़ा 85.09 प्रतिशत एवं पलामू 85.66 प्रतिशत शामिल हैं।

अन्य श्रेणी: राज्य में कुल 1,61,65,853 मामले चिह्नित किए गए हैं, जिनमें से 1,60,89,177 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है। इस प्रकार राज्य में निष्पादन का प्रतिशत 99.53 है, जबकि 76,676 मामले लंबित हैं। इस श्रेणी में सिमडेगा एवं लोहरदगा जिले ने 100 प्रतिशत मामलों का निष्पादन एवं ECINET ऐप पर अपडेशन का कार्य पूरा कर लिया है।

खूंटी 99.99 प्रतिशत, देवघर 99.95 प्रतिशत तथा पश्चिमी सिंहभूम एवं रामगढ़ 99.93 प्रतिशत के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों में शामिल हैं। रांची जिले में भी 99.90 प्रतिशत मामलों का निष्पादन किया गया है। वहीं, अपेक्षाकृत कम प्रगति वाले जिलों में जामताड़ा 96.92 प्रतिशत, सरायकेला-खरसावां 96.68 प्रतिशत, गुमला 98.67 प्रतिशत, पलामू 99.36 प्रतिशत एवं हजारीबाग 99.48 प्रतिशत शामिल हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार की ओर से सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने तथा प्रत्येक मामले की नियमानुसार जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। विशेष रूप से अपेक्षाकृत कम प्रगति वाले जिलों में निष्पादन कार्य की नियमित समीक्षा की जा रही है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

झारखंड में चुनाव आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची में लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी और नो मैपिंग के मामलों का निपटारा हुआ। इस प्रक्रिया में 90.18 प्रतिशत लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी और 74.29 प्रतिशत नो मैपिंग के मुद्दे सुलझे, तथा अन्य श्रेणियों में 99.53 प्रतिशत काम पूरा हुआ। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि सही मतदाता सूची चुनावी पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए आधारशिला है। इसके प्रभाव से मतदाता पहचान सही होगी, धोखाधड़ी की संभावना घटेगी और आम जनता को अपने मतदान अधिकार का भरोसेम

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।