राज्य

एसआईआर के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन के निर्देश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 19 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
एसआईआर के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन के निर्देश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ की एसआईआर की समीक्षा, पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने और ASDD मतदाताओं से दोबारा फॉर्म भरवाने के दिए निर्देश।

Short Headline: एसआईआर के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन के निर्देश

19 नवंबर, रांची: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने आज सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर एसआईआर के तहत मतदाता सूची से संबंधित कार्यों की समीक्षा की।

बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि फील्ड वेरिफिकेशन के क्रम में यह पाया गया है कि अभी भी कई ऐसे पात्र भारतीय नागरिक हैं, जिन्होंने मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित नहीं कराया है। वहीं, ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल ऐसे भी कई मतदाता हैं, जिन्हें दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी स्तर से नोटिस जारी किए गए हैं, लेकिन उनके द्वारा अब तक आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।

ऐसे मतदाताओं की सूची एक और अवसर कैंप में भी प्रदर्शित की गई थी। उन्होंने निर्देश दिया कि संबंधित मतदाताओं का डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन करते हुए उनसे आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए जाएं। साथ ही, जिन पात्र भारतीय नागरिकों के पास आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं, उनके मामले में नियमानुसार सक्षम पदाधिकारी के स्तर से दस्तावेज निर्गत कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से वैसे मतदाता जिनका किसी कारणवश ASDD सूची में नाम आ गया उनके लिए आयोग की ओर से ऐसे मतदाताओं को एक बार दोबारा इन्यूमरेशन फॉर्म भरने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। सभी जिलों में इस सूची के मतदाताओं से एक बार पुनः संपर्क कर इन्यूमरेशन फॉर्म भरवाने का प्रयास किया जाए जिससे कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे।

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिकों को पर्याप्त अवसर प्राप्त हो सके इसके लिए राज्य में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण हेतु अतिरिक्त समयावधि विस्तार करते हुए इसका अंतिम प्रकाशन 22 दिसम्बर किया गया है। पदाधिकारी इस अतिरिक्त समयावधि का लाभ उठाते हुए प्रत्येक घर एवं प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिकों तक अपना पहुंच बनाएं एवं यह भी सुनिश्चित करें कि ड्राफ्ट मतदाता सूची के एक भी मतदाता का नाम बिना डोर टू डोर वेरिफिकेशन एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा सकारण आदेश पारित किए अंतिम मतदाता सूची से विलोपित किया जाए।

इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज कुमार ठाकुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

एसआईआर के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन के निर्देश एक नई प्रक्रिया है, जिसमें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिला एवं उप निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि पात्र नागरिकों के नाम सूची में जोड़ें और ASDD मतदाताओं से फॉर्म फिर से भरवाएँ। यह कदम चुनावी पारदर्शिता और सटीकता बढ़ाने के लिये महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे अनाधिकृत या गलत नाम हटाए जा सकते हैं। परिणामस्वरूप, आम जनता को सही ढंग से पंजीकृत होने का भरोसा मिलेगा, जिससे मतदान प्रक्रिया में विश्वास और भागी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।