भोपाल

एसबीआई एलएचओ कार्यालय में सफाई मित्र स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 105 लोगों को मिला लाभ

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
एसबीआई एलएचओ कार्यालय में सफाई मित्र स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 105 लोगों को मिला लाभ

भोपाल। कायनात ह्यूमन डेवलपमेंट सोसायटी एनजीओ द्वारा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत एसबीआई एलएचओ कार्यालय, मैदा मिल रोड, एमपी नगर में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। यह संस्था का 2235वां नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर था।

शिविर में एसबीआई एलएचओ कार्यालय के स्टाफ और सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आयोजकों के अनुसार शिविर में कुल 105 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

शिविर के दौरान प्रभात श्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम ने सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया। शासकीय मलेरिया विभाग की टीम द्वारा डेंगू और मलेरिया की जांच की गई, जबकि कायनात ह्यूमन डेवलपमेंट सोसायटी के चिकित्सकों ने आंखों की जांच की।

मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ समाजसेवी शेख फैयाज ने बताया कि संस्था लगातार स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य “स्वस्थ भारत, हमारा भारत” मिशन के तहत लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है।

शिविर में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाली सभी चिकित्सकीय टीमों को एसबीआई की ओर से सम्मानित किया गया। आयोजकों ने सहयोग के लिए सभी चिकित्सकों, कर्मचारियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भोजपुर के एसबीआई एलएचओ कार्यालय में सफाई कर्मचारियों और स्टाफ के लिए आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एक सामुदायिक स्वास्थ्य पहल है। यह कार्यक्रम कायनात ह्यूमन डेवलपमेंट सोसायटी द्वारा मुख्यमंत्री के सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत चलाया गया, और यह संस्था का 2235वाँ ऐसा शिविर था। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे कर्मचारियों को समय पर स्वास्थ्य जांच का अवसर मिला, जिससे संभावित रोगों का प्रारंभिक पता चल सके। आम जनता पर इसका असर यह है कि यह दिखाता है कि सरकार और एनजीओ मि

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।