अपराध

एसएसपी देहरादून ने सड़क पर उतरकर किया जागरूक, डबल हेलमेट पहनने वालों को फूल देकर किया सम्मानित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 21 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
एसएसपी देहरादून ने सड़क पर उतरकर किया जागरूक, डबल हेलमेट पहनने वालों को फूल देकर किया सम्मानित

दोपहिया वाहन पर पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट अनिवार्य। नियमों का उल्लंघन करने पर अब वाहन चालक के खिलाफ होगी चालानी कार्रवाई।

20 नवंबर 2026, देहरादून: देहरादून में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए दून पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान एसएसपी देहरादून ने स्वयं सड़क पर उतरकर दोपहिया वाहन चालकों और पीछे बैठने वाली सवारी को हेलमेट के अनिवार्य प्रयोग के प्रति जागरूक किया।

अभियान के दौरान एसएसपी ने बिना हेलमेट पहने पीछे बैठने वाले लोगों को हेलमेट की उपयोगिता समझाई और उन्हें हेलमेट वितरित किए। वहीं, चालक और पीछे बैठी सवारी दोनों के हेलमेट पहनने पर उन्हें फूल देकर सम्मानित किया गया।

एसएसपी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए जरूरी है। पुलिस का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

उन्होंने वाहन चालकों से ओवरस्पीडिंग नहीं करने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, सीट बेल्ट लगाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दोपहिया वाहन पर पीछे बैठी सवारी के हेलमेट नहीं पहनने पर अब वाहन चालक के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई की जाएगी।

अभियान में पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी यातायात सहित यातायात पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

संलग्न- फोटो

💡 पृष्ठभूमि (Background)

देहरादून में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एसएसपी ने दोपहिया वाहन चालकों और पीछे बैठने वालों को हेलमेट अनिवार्य करने के अभियान का नेतृत्व किया। यह कदम इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि दुर्घटनाओं में हेलमेट न पहनने से मौत और गंभीर चोटें बढ़ती हैं। इस अभियान से जनता में हेलमेट के सही उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, जिससे दुर्घटनाओं की संख्या घटेगी और सड़क पर सुरक्षा का माहौल मजबूत होगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।