खेल

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का मैच अगले महीने, नोट कर लें महामुकाबले की तारीख

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अक्टूबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का मैच अगले महीने, नोट कर लें महामुकाबले की तारीख

क्रिकेट फैंस अगले महीने यानी नवंबर में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले को देखने के लिए तैयार हो जाएं. 19 नवंबर से 2026 पुरुष राइजिंग स्टार एशिया कप की शुरुआत हो रही है.

टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा लेंगी, इसमें- भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की 'ए' टीमें होंगी, जबकि नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और हांगकांग की मुख्य टीमें खेलेंगी.

यहीं भारत और पाकिस्तान की 'ए' टीमों के बीच मुकाबला भी देखने को मिलेगा.

कतर की राजधानी दोहा में खेले जाने वाले एशिया कप का समापन 29 नवंबर को होगा.

टूर्नामेंट की शुरुआत बांग्लादेश और हांगकांग मैच के साथ होगी. 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप-ए में अफगानिस्तान-ए, बांग्लादेश-ए, हांगकांग और श्रीलंका-ए को रखा गया है.

ग्रुप-बी में इंडिया-ए, पाकिस्तान-ए, नेपाल और यूएई शामिल हैं.

22 नवंबर को होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

टूर्नामेंट में 22 नवंबर को इंडिया और पाकिस्तान की ए टीमों को बीच ग्रुप स्टेज का मुकाबला खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार मैच की शुरुआत दोपहर में 3:30 बजे से होगी.

यह ग्रुप चरण में टीम इंडिया का दूसरा मैच होगा. भारतीय टीम 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ मैच खेलकर अपने अभियान का आगाज करेगी.

वहीं पाकिस्तान-ए टीम 20 नवंबर यूएई के खिलाफ मैच के साथ टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेलेगी.

Last edition was a blockbuster and Qatar is ready for another round of fireworks 🧨 𝐓𝐡𝐞 #𝐃𝐏𝐖𝐨𝐫𝐥𝐝𝐌𝐞𝐧𝐬𝐀𝐬𝐢𝐚𝐂𝐮𝐩𝐑𝐢𝐬𝐢𝐧𝐠𝐒𝐭𝐚𝐫𝐬𝟐𝟎𝟐𝟔 𝐫𝐞𝐭𝐮𝐫𝐧𝐬 𝐨𝐧 𝟏𝟗 𝐍𝐨𝐯𝐞𝐦𝐛𝐞𝐫 ⭐ #ACC https://t.co/rCZGF9JCYI

AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) October 24, 2026

नॉकआउट में भी हो सकती है भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

ग्रुप स्टे

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर भारत और पाकिस्तान के बीच आगामी एशिया कप मैच की तारीख बताती है, जो 19 नवंबर 2026 से शुरू होगा। यह मैच क्रिकेट के सबसे बड़े द्वंद्वों में से एक है, जिसे दोनों देशों के प्रशंसक बड़े उत्साह से देखते हैं। इस समाचार का महत्व इसलिए है क्योंकि यह खेल प्रेमियों को अपनी योजनाएँ बनाने का समय देता है और टूर्नामेंट के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा बढ़ाता है। आम जनता के लिए यह एक सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रम है, जो देशभर में एकजुटता और उत्साह पैदा करेगा, साथ ही आर्थिक रूप से भी टूरिज्म और मर्चेंडाइजिं

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।