खेल

एशिया कप की दोनों ट्रॉफी आएंगी भारत, BCCI के ताजा बयान से पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
एशिया कप की दोनों ट्रॉफी आएंगी भारत, BCCI के ताजा बयान से पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची

भारत ने भले ही पुरुष और महिला दोनों एशिया कप जीते, लेकिन ट्रॉफी बीसीसीआई के पास नहीं है.

दरअसल, भारत ने दोनों ही बार चैंपियन बनने के बाद ट्रॉफी नहीं ली, क्योंकि वो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ और गृह मंत्री मोहसिन नकवी से लेनी पड़ती. अब इस मामले पर बीसीसीआई की तरफ से ताजा बयान आया है.

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय पुरुष और महिला टीमों द्वारा जीती गई एशिया कप की ट्रॉफियां एक दिन बीसीसीआई मुख्यालय पहुंचेंगी.

हालांकि इसके लिए कोई समयसीमा नहीं बताई जा सकती.

एशिया कप जीतने के बाद भारतीय पुरुष टीम और हाल में महिला टीम ने एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. नकवी पाकिस्तान सरकार में गृह मंत्री भी हैं.

भारतीय पुरुष टीम ने पिछले साल दुबई में पाकिस्तान को फाइनल में हराकर एशिया कप टी20 का खिताब जीता था, जबकि महिला टीम ने इस महीने की शुरुआत में श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की.

सैकिया ने बीसीसीआई की 95वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के बाद संवाददाताओं से कहा, एशिया कप की ट्रॉफियां एक दिन यहां आ जाएंगी.

मैं कोई समयसीमा नहीं बताऊंगा, लेकिन मैं आपको भरोसा दिला सकता हूं कि दोनों ट्रॉफियां वानखेड़े स्टेडियम स्थित बीसीसीआई कार्यालय में जरूर पहुंचेंगी.

सैकिया ने यह भी कहा कि बोर्ड को भरोसा है कि भारतीय महिला टीम एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीतेगी. भारतीय टीम ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में जापान को हराया है.

उन्होंने कहा, हमने पिछले हफ्ते दुबई में शानदार जीत दर्ज करने वाली अपनी महिला टीम को बधाई दी.

उन्होंने जापान के खिलाफ पहला मुकाबला भी शानदार तरीके से जीता है और हमें उम्मीद है कि वे इस महीने की 22 तारीख को एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतेंगी.

यह भी पढ़ें-

<stro

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भारत ने पुरुष और महिला दोनों एशिया कप जीतने के बावजूद ट्रॉफी नहीं ली, क्योंकि उसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख और गृह मंत्री मोहसिन नकवी से लेने की आवश्यकता थी। यह विषय भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के बीच विवाद और असंतोष का कारण बना है। खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह खेल के अधिकारों, राष्ट्रीय गौरव और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के बीच जटिल संबंधों को उजागर करती है। आम जनता पर इसका असर मनोबल बढ़ाने या घटाने के रूप में हो सकता है, और यह क्रिकेट प्रशंसकों के बीच चर्चा और सोशल मीडिया पर बहस को प्रोत

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।