खेल

एशिया के महानतम बल्लेबाजों में शुमार हुआ केएल राहुल का नाम, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
एशिया के महानतम बल्लेबाजों में शुमार हुआ केएल राहुल का नाम, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने

केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया है.

राहुल उन एशियाई दिग्गजों की लिस्ट में शुमार हो गए हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सभी SENA देशों में 50+ स्कोर बनाया है. राहुल ने यह कीर्तिमान वेलिंगटन टेस्ट के दूसरे दिन बनाया.

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 159 रन बना लिए थे. वहीं केएल राहुल 52 रन बनाकर खेल रहे हैं.

राहुल ऐसे केवल छठे एशियाई और पहले भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज हैं, जिन्होंने सभी SENA देशों में 50+ स्कोर किया है.

बताते चलें कि सेना देशों में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया आते हैं. राहुल अभी न्यूजीलैंड की धरती पर अपना सबसे पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं. अपनी पहली ही पारी में उन्होंने अर्धशतक लगा दिया है.

रच डाला इतिहास

अब तक ऐसे केवल 6 एशियाई ओपनिंग बल्लेबाज हैं, जिन्होंने सभी चार सेना देशों में 50+ स्कोर करने की उपलब्धि हासिल की है.

इनके नाम सईद अनवर, सनथ जयसूर्या, मारवान अटापट्टू, इमरान फरहात, दिमुथ करुणारत्ने और अब केएल राहुल भी इस फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं.

SENA देशों में 50+ स्कोर करने वाले एशियाई ओपनर

सईद अनवर (पाकिस्तान)

सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)

मारवान अटापट्टू (श्रीलंका)

इमरान फरहात (पाकिस्तान)

दिमुथ करुणारत्ने (श्रीलंका)

केएल राहुल (भारत)

SENA देशों में केएल राहुल का रिकॉर्ड

SENA देशों में केएल राहुल के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 10 टेस्ट मैच खेलकर 463 रन बनाए हैं. ऑस्ट्रेलिया की धरती पर उनका टेस्ट औसत सिर्फ 25.72 का है.

यहां उन्होंने एक शतक और 2 फिफ्टी लगाई हैं.

न्यूजीलैंड में राहुल अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं, जहां उन्होंने पहली ही पारी में

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में 52 रन बनाकर इतिहास रच दिया, जिससे वे एशिया के उन बल्लेबाजों में शामिल हो गए जिन्होंने सभी SENA देशों में 50+ स्कोर किया है। यह उपलब्धि उनके करियर की एक नई ऊँचाई है और भारतीय टीम को आत्मविश्वास देती है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारतीय क्रिकेट में एक नया मानक स्थापित करती है और दिखाती है कि युवा खिलाड़ी भी वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं। आम जनता के लिए यह गर्व का कारण बनता है और युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा देता है कि वे भी क

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।