खेल

एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया गर्व

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया गर्व

एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया गर्व, कहा- खिलाडि़यों ने अपनी प्रतिभा और जज्बे से देश का बढ़ाया मान।

Short Headline: एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया गर्व

03 अक्टूबर, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एशियाई खेलों में भारतीय खिलाडि़यों के शानदार प्रदर्शन को हर भारतीय के लिए गौरवान्वित करने वाला बताया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाडि़यों ने अपनी प्रतिभा और जज्बे से देश का मान बढ़ाया है। सलीमा टेटे के नेतृत्व में भारत ने महिला हॉकी में स्वर्ण पदक जीतकर अपने जुझारूपन, परिश्रम, अनुशासन तथा संघर्ष का परिचय कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाडि़यों की यह उपलब्धियां देश के करोड़ों युवाओं को खेल के मैदान में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा बनेगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।