एशियाई खेलों में पिंकी का दमदार प्रदर्शन, सेमीफाइनल में बनाई जगह
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 28, नई दिल्ली: 20वें एशियाई खेलों में भारत की पिंकी बलहारा ने कुराश में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 78 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही पिंकी ने भारत के लिए एक पदक पक्का कर दिया है। यह एशियाई खेलों के इतिहास में कुराश में भारत का सिर्फ तीसरा पदक होगा। क्वार्टर फाइनल में पिंकी बलहारा ने कोरिया की लिम को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब उनकी नजर पदक के रंग को बेहतर करने पर होगी। सेमीफाइनल में जीत हासिल करने पर पिंकी फाइनल में पहुंचेंगी और भारत के लिए स्वर्ण या रजत पदक की दावेदार बनेंगी।