एशियाई विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम को म.प्र. सरकार देगी एक करोड़ रूपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल के नाथू बरखेड़ा के नव निर्मित अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप के अंतिम मुकाबले में भारत की चीन पर 3-1 से हुई विजय पर बधाई देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हॉकी दिलों को जोड़ती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत खेलों में स्वर्णिम युग की ओर लौट रहा है। भारत में खेलों और खिलाड़ियों को भरपूर प्रोत्साहन मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विजेता टीम को एक करोड़ रूपये के साथ प्रत्येक खिलाड़ी को 5-5 लाख रूपये मिलेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा हुई है। चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने अद्भुत खेल खेला। भारत की टीम प्रशंसा की हकदार है जो चैंपियनशिप जीत कर श्रेष्ठता सिद्ध कर चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि टीम के कुशल तालमेल, लगन और जीत के संकल्प से बेटियों ने आज पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
चीन की टीम ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। भोपाल हॉकी के वैश्विक मुकाबलों के लिए तैयार है। इसके लिए हॉकी संगठनों को प्रस्ताव दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप : 2026 जीतने पर भारत माता की जय उद्घोष के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वूमेंस एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी 2026 के समापन पर घोषणा की कि विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम को एक करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही प्रत्येक महिला खिलाड़ी को पांच-पांच लाख रुपए की राशि दी जाएगी। सपोर्टिंग स्टॉफ को भी ढाई-ढाई लाख रुपए की राशि दी जाएगी।