देश

एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में बरसे मेडल, खुशी से झूमे पीएम मोदी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में बरसे मेडल, खुशी से झूमे पीएम मोदी

भारत के लिए 2026 एशियाई खेलों का 10वां दिन (27 सितंबर) यानी सोमवार काफी अच्छा गुजरा. भारतीय एथलीट ने इस दिन कुल 8 मेडल जीते.

हालांकि कोई गोल्ड नहीं आ सका, भारतीय खिलाड़ियों को सिर्फ सिल्वर और ब्रॉन्ज से ही संतुष्ट होना पड़ा. फाइनल में कई भारतीय खिलाड़ी दूसरे पायदान पर रहे.

लेकिन 8 मेडल आना भी खुद में एक बड़ी उपलब्धि है, जिस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर की.

पीएम ने सभी खिलाड़ियों को मेडल जीतने पर बधाई दी. दिन के ज्यादातर मेडल एथलेटिक्स में आए.

इसके अलावा शूटिंग और महिलाओं के कुराश प्रतियोगिता में भी पदक आए. तो आइए जानते हैं कि पीएम मोदी ने किस एथलीट के लिए क्या कहा.

5000 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज पदक जीतने वाली पारुल चौधरी को लेकर पीए मोदी ने लिखा, "एशियाई खेलों में महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर पारुल चौधरी को हार्दिक बधाई.

उनकी सफलता उभरते हुए एथलीटों के लिए बहुत प्रेरणादायक है. उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं."

Congratulations to Parul Chaudhary on winning bronze in the Women s 5000m at the Asian Games. Her success is very inspiring for budding athletes.

All the best to her for the endeavours ahead: PM @narendramodi

PMO India (@PMOIndia) September 28, 2026

जैवलिन थ्रोअर यशवीर सिंह और रोहित यादव को लेकर पीएम ने लिखा, "एशियाई खेलों के पोडियम पर दो भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी.

यशवीर सिंह को पर्सनल बेस्ट के साथ सिल्वर मेडव और रोहित यादव को ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बधाई. दोनों खिलाड़ियों और भारतीय एथलेटिक्स के लिए यह एक नतीजा परिणाम है. उन्हें भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं."

Two Indian javelin throwers on the Asian Games podium! <br

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।