राज्य

एशियन गेम्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
एशियन गेम्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई

एशियन गेम्स-2026 में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतने वाले गुलवीर सिंह को बधाई दी। वहीं पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष बालासाहेब और नीरज कुमार को भी शुभकामनाएं दीं।महिलाओं की शॉट पुट स्पर्धा में 17.17 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ कांस्य पदक जीतने वाली मनप्रीत कौर और महिलाओं की पोल वॉल्ट में 4.15 मीटर की छलांग के साथ कांस्य पदक जीतने वाली बारानिका इलान्गोवान को भी मुख्यमंत्री ने बधाई दी।

इसके अलावा टेबल टेनिस के मिक्स्ड डबल्स में कांस्य पदक जीतने वाले मानुष शाह और दिया चितले को भी मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि पोल वॉल्ट स्पर्धा में भारत का पहला पदक जीतकर बारानिका इलान्गोवान ने इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाया है और इन खिलाड़ियों की उपलब्धियों से पूरे देश और प्रदेश को गौरव मिला है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।