खेल

एशियन गेम्स: अमन सहरावत ने 57 किलो वर्ग में जीता स्वर्ण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
एशियन गेम्स: अमन सहरावत ने 57 किलो वर्ग में जीता स्वर्ण

अक्टूबर 03, नई दिल्ली: कुश्ती में अमन सहरावत ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने पुरुषों के 57 किलोग्राम इवेंट के फाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को चित्त कर दिया। मुकाबला आखिरी मिनट तक रोमांचक बना रहा, जिसमें अमन ने नॉर्थ कोरिया के चोंग सोंग को 11-7 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया।यह अमन सहरावत का एशियन गेम्स में पहला गोल्ड मेडल है। 2022 के एशियाई खेलों में उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा था। आखिरी मिनट में अमन ने अपने विरोधी पहलवान के टेकडाउन के प्रयास पर काउंटर अटैक किया और जवाब में उसे ही मैट पर पटकते हुए 2 महत्वपूर्ण अंक हासिल किए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।