खेल

एशियन गेम्स में भारत ने अबतक जीते 19 मेडल, जानें किस खेल में किसने दिलाया पदक

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
एशियन गेम्स में भारत ने अबतक जीते 19 मेडल, जानें किस खेल में किसने दिलाया पदक

जापान के आइची-नागोया में 2026 एशियन गेम्स खेले जारी हैं.

इस बार के एशियाई खेलों में अब तक (खबर लिखे जाने तक) भारत ने कुल 19 मेडल जीते हैं, जिसमें 2 गोल्ड मेडल, 8 सिल्वर मेडल और 9 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. हालांकि, भारत के मेडल्स की संख्या में इजाफा जल्द हो जाएगा.

कई खेलों में भारतीय एथलीट्स ने मेडल कंफर्म कर लिए हैं. पुरुष और महिला कबड्डी में भारत के हिस्से गोल्ड मेडल आ सकते हैं. दोनों में ही भारत डिफेंडिंग चैंपियन है.

शूटिंग में भारतीय एथलीट्स ने शानदार प्रदर्शन किया.

इस इवेंट में भारत के हिस्से 10 मेडल आए, जिसमें एक गोल्ड, 5 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज हैं. हालांकि, मनु भाकर इस बार मेडल जीतने से चूक गईं. मनु भाकर से देश को गोल्ड मेडल की उम्मीद थी.

पिछले एशियन गेम्स में भारत ने रिकॉर्ड 106 मेडल जीते थे. उम्मीद है कि इस बार मेडल्स की संख्या पिछली बार से भी ज्यादा होगी.

अब तक इन खिलाड़ियों ने जीते मेडल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम- गोल्ड सुरुचि इंदर सिंह और कमलजीत- शूटिंग- गोल्ड

एलावेनिल वलारिवन शूटिंग महिला 10 मीटर एयर राइफल सिल्वर

एलावेनिल वलारिवन, सोनम मास्कर, विदरसा विनोदशूटिंगमहिला 10 मीटर एयर राइफल टीम सिल्वर

रुद्राक्ष पाटिल, पार्थ माने, हिमांशु ढिल्लन शूटिंग पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम सिल्वर

हिमांशु ढिल्लन शूटिंग पुरुष 10 मीटर एयर राइफल सिल्वर

मीराबाई चानू वेट लिफ्टिंग महिला 49 किग्रास सिल्वर

नाओरेम रोशिबिना देवीवुशु महिला 60 किग्रा सांडा सिल्वर

रुद्राक्ष पाटिल शूटिंगपुरुष 10 मीटर एयर राइफल ब्रॉन्ज

परिनाज धालीवाल, राइजा ढिल्लों, महेश्वरी चौहानशूटिंगस्कीट / शॉटगन टीम ब्रॉन्ज

अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेग सिंह गिल, मैराज अहमद खानशूटिंगपुरुष स्कीट टीम ब्रॉन्ज

जय मीणा सॉफ्ट टेनिस पुरुष सिंगल्स ब्रॉन्ज

भारतीय बैडमिंटन पुरुष टीमबैडमिंटनपुरुष टीम स्पर्धा ब्रॉन्ज

सतनाम सिंह और सलमान खान रोइंग पुरुष डबल्स स्कल ब्रॉन्ज

सीमा एथलेटिक्स वूमेंस 10,000 मीटर रोशिबिना देवी वुशु वूमेंस 60किग्रा सांडा

सुचिका तारियाल मिक्स्ड मार्शल आर्ट वूमेंस ट्रेडिशन -

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।