राज्य

एशियन गेम्स में भारत का दबदबा, पुरुष कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
एशियन गेम्स में भारत का दबदबा, पुरुष कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण

सितंबर 26, नई दिल्ली: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक जीत लिया है। पुरुष कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान को 40-34 के अंतर से हराया। पहले हाफ के बाद ईरान ने बढ़त बनाई हुई थी, लेकिन दूसरे हाफ में भारत ने जबरदस्त वापसी की और स्वर्ण अपने नाम किया। भारतीय कबड्डी टीम का एशियन गेम्स के इतिहास में ये नौवां गोल्ड मेडल है। भारत ने अभी तक सभी संस्करण में मेडल जीते हैं। इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा स्वर्ण पदक जीतने वाला एकमात्र अन्य देश ईरान है, जो 2018 में चैंपियन बना था। भारतीय टीम को तब कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।