एशियन गेम्स में भारत की हॉकी टीम चैंपियन, नर्मदापुरम के विवेक सागर भी स्वर्ण विजेता टीम का हिस्सा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
फाइनल में भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराया
विवेक सागर के चादौन गांव में जश्न वहीं हर्षिता तोमर ने सेलिंग में कांस्य पदक जीतकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में पदक हासिल किया
नर्मदापुरम, अक्टूबर 04: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल मुकाबले में मलेशिया को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। भारतीय टीम की इस जीत में नर्मदापुरम जिले के चादौन गांव निवासी हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद भी टीम का हिस्सा रहे। जीत की खबर मिलते ही विवेक के गृह गांव में जश्न का माहौल बन गया।
परिवार और ग्रामीणों ने आतिशबाजी कर खुशियां मनाईं और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। विवेक के परिवार ने बच्चों के साथ बैठकर भारत और मलेशिया के बीच फाइनल मुकाबला देखा। विवेक सागर इससे पहले 2022 के हांगझोउ एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। वहीं नर्मदापुरम के रैसलपुर गांव की हर्षिता तोमर ने भी सेलिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
हर्षिता ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में देश के लिए पदक हासिल किया है।
-------
बाइट – रामेश्वर प्रसाद, विवेक सागर के रिश्तेदार, दिल्ली
बाइट – रोहित प्रसाद सागर, विवेक सागर के पिता, नर्मदापुरम