एशियन गेम्स में भारत को शूटिंग में सिल्वर, महिला ट्रैप टीम ने जीता पदक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 29, नई दिल्ली: एशियन गेम्स में भारत ने निशानेबाजी में एक और रजत पदक अपने नाम कर लिया है। महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में भारतीय तिकड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीतने में कामयाबी पाई। नीरू धांडा, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर की तिकड़ी ने सटीक निशाना लगाते हुए भारत को रजत पदक दिलाया।
तीनों निशानेबाजों ने पूरे मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया और भारत की पदक तालिका में एक और मेडल जोड़ा। क्वालिफिकेशन राउंड में नीरू धांडा ने 118 अंक हासिल किए, जो गेम्स रिकॉर्ड स्कोर रहा। इस शानदार प्रदर्शन के साथ नीरू ने व्यक्तिगत फाइनल के लिए भी क्वालिफाई किया। वहीं आशिमा अहलावत ने 106 और मनीषा कीर ने 104 अंक जुटाए।
तीनों का कुल स्कोर 328 अंक रहा, जिससे भारत ने टीम स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया।