खेल

एशियन गेम्स: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड मेडल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
एशियन गेम्स: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड मेडल

सितंबर 26, नई दिल्ली: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारत ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी करते हुए ईरान को 37-34 से हराया। भारतीय टीम ने इससे पहले हांग्झू एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। भारत और ईरान के बीच तीसरी बार एशियाड में फाइनल खेला गया जिसमें से दो बार भारतीय टीम जीत दर्ज करने में सफल रही है। भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया है और अजेय रहते हुए स्वर्ण का बचाव करने में सफल रही।एशियन गेम्स में महिला टीम ने चौथी बार स्वर्ण पदक जीता है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।