एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली सीमा का अगला लक्ष्य 5 हजार मीटर में पदक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
चंबा: जापान में आयोजित एशियन गेम्स में 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने वाली चम्बा की एथलीट सीमा ने देशवासियों और हिमाचल के लोगों का आभार जताया है। सीमा ने कहा है कि अब उनका लक्ष्य 28 सितंबर को होने वाली 5 हजार मीटर दौड़ में भी पदक जीतना है। एथलीट सीमा ने 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने के बाद मिले समर्थन और प्यार के लिए देशवासियों, हिमाचल और चम्बा के लोगों का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि लोगों के उत्साहवर्धन से उनका हौसला बढ़ा है। सीमा के मुताबिक अब उनका अगला लक्ष्य 28 सितंबर को होने वाली 5 हजार मीटर दौड़ में पदक जीतना है। इसके लिए वह लगातार अभ्यास कर रही हैं और अपनी तैयारियों को बेहतर बनाने में जुटी हैं। गौरतलब है कि सीमा इससे पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर चुकी हैं।
अब सभी की निगाहें 28 सितंबर को होने वाली 5 हजार मीटर दौड़ पर टिकी हैं, जहां सीमा एक और पदक जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेंगी।
बाइट: सीमा, एथलीट