खेल

एशियन गेम्स: निशानेबाजी में भारत को मिला एक और रजत पदक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
एशियन गेम्स: निशानेबाजी में भारत को मिला एक और रजत पदक

सितंबर 28, नई दिल्ली: महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में हाईवोल्टेज मुकाबले के बाद ईशा सिंह ने रजत पदक जीत लिया है। सांस रोक देने वाले इस फाइनल में ईशा एक वक्त चौथे स्थान पर लुढ़क गई थीं। हालांकि, इसके बाद ईशा ने जबरदस्त वापसी की और शीर्ष तीन में जगह बनाई। इसके बाद दूसरे और तीसरे स्थान के लिए हुए शूटऑफ में नॉर्थ कोरिया की किम ह्योन सुक को शिकस्त दी।

फिर गोल्ड के लिए ईशा का मुकाबला चीन की जियाओ से हुआ। आखिरी शॉट के बाद स्कोर 38-38 से बराबर और फिर गोल्ड के लिए मुकाबला शूट ऑफ में पहुंचा। पहले शूटऑफ में जियाओ और ईशा के पांच में से चार शॉट सटीक निशाने पर लगे और फिर एक और टाईब्रेकर खेला गया। इसमें जियाओ ने जीत हासिल की।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।