राज्य

एशियन गेम्स: सॉफ्ट टेनिस में भारत ने जीता कांस्य पदक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
एशियन गेम्स: सॉफ्ट टेनिस में भारत ने जीता कांस्य पदक

सितंबर 23, नई दिल्ली: भारत के जय मीणा ने एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की सिंगल्स सॉफ्ट टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही वह सॉफ्ट टेनिस में एशियन गेम्स पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

26 वर्षीय जय मीणा को सेमीफाइनल मुकाबले में जापान के ताकुया कुरोसाका के खिलाफ 4-2 से हार का सामना करना पड़ा। सेमीफाइनल में हार के बाद उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

इससे पहले क्वार्टर फाइनल में जय मीणा ने फिलीपींस के शेरविन नुगुइट को कड़े मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। उनका यह प्रदर्शन भारतीय सॉफ्ट टेनिस के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।