खेल

एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली संजूदेवी यादव का गृहग्राम पाली में भव्य स्वागत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली संजूदेवी यादव का गृहग्राम पाली में भव्य स्वागत

कोरबा। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली कोरबा की बेटी संजूदेवी यादव का उनके गृहग्राम पाली पहुंचने पर भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। पाली के शिव मंदिर परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग पहुंचे और अपनी इस बेटी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह में संजूदेवी यादव के साथ उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने संजूदेवी की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

अपनी सफलता पर संजूदेवी यादव ने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने में उनके परिवार का सबसे बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि वह आगामी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की तैयारी में जुटी हैं। युवा खिलाड़ियों को संदेश देते हुए संजूदेवी ने कहा कि जीवन में चुनौतियां कितनी भी बड़ी हों, कभी हार नहीं माननी चाहिए। लक्ष्य हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करते रहना जरूरी है।

विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने संजूदेवी यादव की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि उनकी सफलता ने पूरे कोरबा और छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। उन्होंने संजूदेवी के माता-पिता को भी बधाई दी और कहा कि बेटी की इस उपलब्धि के पीछे परिवार के त्याग और सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

संजूदेवी की सफलता ग्रामीण और छोटे शहरों के उन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद खेल के क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल करने का सपना देखते हैं। कोरबा की धरती से निकलकर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाली संजूदेवी की उपलब्धि मेहनत, संघर्ष और परिवार के विश्वास की मिसाल है।

संजूदेवी यादव का स्वर्ण पदक पाली और कोरबा के युवा खिलाड़ियों के लिए नई प्रेरणा लेकर आया है। उनकी कहानी बताती है कि प्रतिभा को मेहनत, परिवार का साथ और सही अवसर मिले तो गांव की मिट्टी से निकली बेटी भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन कर सकती है।

बाइट।। संजूदेवी यादव, स्वर्ण पदक विजेता, भारतीय महिला कबड्डी टीम

बाइट।। तुलेश्वर सिंह मरकाम, विधायक, पाली-तानाखार

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।