देश

एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत ने पहले दिन 11 मेडल जीते, जिसमें 4 गोल्ड भी शामिल रहे. एथलेटिक्स में 3 गोल्ड आए, जबकि एक स्वर्ण पदक शूटिंग में आया.

रिंकू हुड्डा, सौम्या, निषाद कुमार और मोना अग्रवाल गोल्ड जीतने वाली खिलाड़ी रहीं.

इन तमाम खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी.

एक्स पर पीएम की तरफ से खिलाड़ियों की पोस्ट शेयर की गईं.

पुरुष जैवलिन के F46 कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतने वाले रिंकू हुड्डा के लिए पीए मोदी ने लिखा, "रिंकू हुड्डा के लिए एक बड़ी उपलब्धि!

एशियन पैरा गेम्स 2026 में, रिंकू ने पुरुषों की जैवलिन थ्रो F46 स्पर्धा में 65.11 मीटर के शानदार थ्रो (जो इस सीजन का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है) के साथ गोल्ड मेडल जीता है!

उनका यह बेहतरीन प्रदर्शन उनके अनुशासन और समर्पण को दर्शाता है. वे आगे भी नई ऊंचाइयां छूते रहें!"

A great accomplishment for Rinku Hooda!

With a spectacular season-best throw of 65.11m, Rinku has won the Gold in the Men s Javelin Throw F46 event at the Asian Para Games 2026! His exceptional performance highlights his discipline and dedication.

May he continue to scale new heights: PM @narendramodi

PMO India (@PMOIndia) October 19, 2026

जैवलिन में सिल्वर जीतने वाले अजीत सिंह को लेकर पीएम मोदी ने लिखा, "अजीत सिंह ने बेहतरीन कौशल और प्रतिस्पर्धात्मक जज्बा दिखाया है.

उन्होंने एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की जैवलिन थ्रो F46 स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता है. उन्हें बधाई. उनके भविष्य के प्रयासों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं."

An outstanding display of skill and competitive spirit by Ajeet Singh

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।