एशियन पैरा गेम्स: एथलेटिक्स में भारत ने मचाई धूम, 6 गोल्ड समेत 35 मेडल कर लिए अपने नाम
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
2026 एशियन पैरा गेम्स में मंगलवार को भारत का प्रदर्शन दमदार रहा. सोमवार को गोल्ड मेडल जीतने वाले निषाद कुमार ने मंगलवार को भी गोल्ड मेडल जीता.
पैरा एशियाई खेलों में मंगलवार को भारत ने कुल 5 गोल्ड मेडल जीते. भारत के मेडल की संख्या अब 35 हो गई है. मेडल टैली में भारत छठे नंबर पर पहुंच गया है.
भारत ने मंगलवार को पांचों गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) एथलेटिक्स में जीते.
निषाद कुमार ने सोमवार को लंबी कूद टी47 में स्वर्ण पदक जीतने के बाद मंगलवार को ऊंची कूद में भी गोल्ड मेडल जीता.
इस तरह से वह एक ही पैरा एशियाई खेलों की दो स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतने वाले तीसरे भारतीय एथलीट बन गए. उन्होंने 2.04 मीटर की छलांग लगाकर खेलों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.
दूसरे दिन के अंत में भारत 35 पदकों के साथ तालिका में छठे स्थान पर था, जिनमें 9 गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक), 11 सिल्वर मेडल (रजत पदक) और 15 ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक) शामिल थे. 35 मेडल में से 20 मेडल एथलेटिक्स में आए हैं.
दीप्ति ने 56.36 सेकंड के खेलों के नए रिकॉर्ड के साथ महिलाओं की 400 मीटर टी20 स्पर्धा में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीतकर महाद्वीपीय स्तर पर अपनी श्रेष्ठता फिर से साबित की.
तेलंगाना की 23 साल की यह खिलाड़ी पूर्व विश्व चैंपियन हैं और उन्होंने 2024 पैरालंपिक खेलों में कांस्य पदक जीता था.
दृष्टिबाधित सिमरन (महिलाओं की 200 मीटर टी12), व्हीलचेयर पर निर्भर प्रणव सूरमा (एफ51/52/53 चक्का फेंक) और देवेंद्र कुमार (एफ44/64 चक्का फेंक) ने भी स्वर्ण पदक जीते.
पैरालिंपिक कांस्य पदक विजेता सिमरन ने 24.80 सेकंड के समय के साथ खेलों का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
खेलों में पहली बार भाग ले रही तेजलबेन दामोर ने मध्यम दृष्टिबाधित एथलीटों की इस स्पर्धा में 25.23 सेकंड के अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ कांस्य पदक जीता.
भारत ने इसके अलावा निशानेबाजी, टेबल टेनिस, तैराकी और पावरलिफ्टिंग में भी पदक जीते.
मनीष नरवाल ने रजत पदक जीतकर भारत के लिए 2028 लॉस एंजिलिस पैरालंपिक का कोटा सुरक्षित किया, जब
📡 स्रोत: ABP Live Khel