एशियन पैरा गेम्स के लिए भारतीय दल रवाना, खेल मंत्री ने दी शुभकामनाएं
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 09, नई दिल्ली: एशियन गेम्स में भारत के शानदार प्रदर्शन के बाद अब निगाहें देश के पैरा एथलीट्स पर हैं, जो 5वें एशियन पैरा गेम्स में अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं। 18 से 24 अक्टूबर तक होने वाले एशियन पैरा गेम्स का आयोजन आइची-नागोया में किया जाएगा। इनमें एशिया भर के पैरा एथलीट्स हिस्सा लेंगे।
प्रतियोगिता से पहले पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया ने नई दिल्ली में एक विशेष विदाई समारोह आयोजित कर भारतीय दल को औपचारिक रूप से रवाना किया। इस समारोह में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया मौजूद रहे और उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। भारत एशियन पैरा गेम्स में बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ उतर रहा है।
हाल के वर्षों में अंतरराष्ट्रीय पैरा-स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। फोटो स्त्रोत: X/DrMansukhMandaviya