राजनीति

एथेनॉल फ्री पेट्रोल का सैंपल देने से मुकरीं तेल कंपनियां, जांच पर अटका पेंच

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
एथेनॉल फ्री पेट्रोल का सैंपल देने से मुकरीं तेल कंपनियां, जांच पर अटका पेंच

केरल में पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा को लेकर विवाद चल रहा है.

पिछले दिनों जांच में पाया गया था कि तेल कंपनियां पेट्रोल में तय से ज्यादा मात्रा में एथेनॉल मिला रही हैं. जिसके बाद सरकार को बीच में आना पड़ा और अब केरल सरकार ने भी जांच शुरू कर दी है.

लेकिन इस जांच में तेल कंपनियां राज्य सरकार का सहयोग नहीं कर रही हैं. जिसके कारण राज्य सरकार ने केंद्र से मदद की गुहार लगाई है.

दरअसल केरल सरकार का आरोप है कि तेल कंपनियां बिना एथेनॉल वाले पेट्रोल के सैंपल देने से इनकार कर रही हैं.

इस मामले में केरल के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अनूप जैकब ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी को पत्र लिखकर मदद मांगी है.

क्यों सैम्पल नहीं दे रहीं तेल कंपनियां?

हाल ही में मंत्री अनूप जैकब ने बताया है कि, शुद्ध पेट्रोल के सैंपल इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम जैसी कंपनियों के पास उपलब्ध हैं.

शुरुआत में कंपनियों ने सैंपल देने की सहमति दी थी, लेकिन बाद में उन्होंने इनकार कर दिया.

राज्य सरकार के अधिकारियों ने कई बार कंपनियों से संपर्क किया, लेकिन उन्हें सैंपल नहीं मिले.

अब केरल सरकार ने केंद्र से इस मामले में हस्तक्षेप करने और तेल कंपनियों को सैंपल उपलब्ध कराने का निर्देश देने की मांग की है.

क्यों हो रही है जांच? केरल सरकार को कई लोगों की ओर से शिकायतें मिली हैं कि पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने से गाड़ियों के इंजन पर असर पड़ सकता है.

इसके बाद सरकार ने राज्य के अलग-अलग पेट्रोल पंपों से पेट्रोल के सैंपल इकट्ठा किए. इन सैंपल को जांच के लिए सरकारी केमिकल लैब में भेजा गया.

लेकिन लैब ने कहा कि पेट्रोल में एथेनॉल की सही मात्रा पता करने के लिए बिना एथेनॉल वाले शुद्ध पेट्रोल के सैंपल भी जरूरी हैं. इन सैंपल की मदद से दोनों की तुलना की जा सकेगी.

जांच में गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई

केरल के मंत्री अनूप जैकब ने साफ कर दिया है सरकार का मकसद किसी तेल कंपनी की छवि खराब करना नहीं है.

सरकार सिर्फ ये पता लगाना चा

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

केरल में पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा पर विवाद हुआ है, जहाँ तेल कंपनियों ने मानक से अधिक एथेनॉल मिलाने का आरोप लगाया गया है। सरकार ने इस मुद्दे पर जांच शुरू की है, लेकिन तेल कंपनियाँ सहयोग से परहेज़ कर रही हैं, जिससे राज्य सरकार ने केंद्र से सहायता मांगी है। यह मामला महत्वपूर्ण है क्योंकि एथेनॉल के स्तर को नियंत्रित करना ऊर्जा नीति और पर्यावरण के लिए अहम है। यदि एथेनॉल की मात्रा अधिक हो तो पेट्रोल की गुणवत्ता घट सकती है, जिससे वाहन चलाने में समस्याएँ और उपभोक्ताओं की लागत बढ़ सकती है।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।