मनोरंजन

'एवेंजर्स डूम्सडे' ने रिलीज से पहले तोड़े रिकॉर्ड्स, बनी 2026 की इंडिया में हॉलीवुड की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'एवेंजर्स डूम्सडे' ने रिलीज से पहले तोड़े रिकॉर्ड्स, बनी 2026 की इंडिया में हॉलीवुड की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का बोलबाला देखने के लिए मिल रहा है. ये एक के बाद एक रिकॉर्ड्स बना रही है.

इसे स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ का फायदा भी मिल रहा है, जिसकी वजह से फिल्म देखते ही देखते दुनियाभर में 1800 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है.

इसी बीच हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म का इंडिया में बोलबाला भी देखने के लिए मिल रहा है, जिसने एडवांस बुकिंग में कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है.

दरअसल, जिस हॉलीवुड फिल्म की बात की जा रही है उसका टाइटल हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स डूम्सडे' है, जिसका हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया और इसे देखने के बाद फैंस भी रिलीज को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं.

फिल्म की एडवांस बुकिंग भी इंडिया में शुरू हो चुकी है और इसने देखते ही देखते रिलीज से पहले कई हॉलीवुड फिल्मों के इंडिया रिकॉर्ड्स को धूल चटा दी है.

'एवेंजर्स डूम्सडे' ने एडवांस बुकिंग में कितना कमाया?

'एवेंजर्स डूम्सडे' की एडवांस बुकिंग के बारे में बात की जाए तो इसकी प्री-सेल्स बुकिंग 24 नवंबर से इंडिया में शुरू की गई.

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने महज 5 दिनों में ही शाम 7.30 बजे तक 71.47 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन (ब्लॉक सीट के साथ) कर लिया है.

जबकि फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 62.04 करोड़ (बिना ब्लॉक सीट के साथ) कर लिया है. 'रामायण' की तबाही के बीच फिल्म को 8,672 शोज मिल चुके हैं.

'एवेंजर्स डूम्सडे' बनी इंडिया में हॉलीवुड की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर 2026

'एवेंजर्स डूम्सडे' ने एडवांस बुकिंग में कमाल का बिजनेस किया और इसी के साथ ही ये रिलीज से पहले ही 2026 की इंडिया में हॉलीवुड की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन चुकी है.

देखिए इंडिया में हॉलीवुड की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली टॉप 10 फिल्में...

  1. स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे- 501.1 करोड़
  2. द ओडिसी- 196.94 करोड़

3.

ऑब्सेशन- 84.86 करोड़

  1. प्रोजेक्ट हेल मैरी- 75.27 करोड़
  2. एवेंजर्स डूम्सडे- 71.47 करोड़ (एडवांस बुकिंग)<b

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।