EWS सरलीकरण यात्रा लेकर जालोर पहुंचे रविंद्र सिंह भाटी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
महाराव सुरतान शिक्षण संस्थान में सभा, विभिन्न समाजों ने किया स्वागत; EWS पात्रता की शर्तों में बदलाव की मांग
जालोर, 28 सितंबर। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) आरक्षण की पात्रता में आ रही विसंगतियों को दूर करने और पात्र युवाओं को आरक्षण का लाभ दिलाने की मांग को लेकर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी की EWS सरलीकरण यात्रा सोमवार को जालोर पहुंची। जालोर पहुंचने पर विभिन्न समाजों और स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर भाटी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इसके बाद महाराव सुरतान शिक्षण संस्थान में सभा का आयोजन किया गया। सभा में ब्राह्मण, पुरोहित, राजपूत, वैश्य, जैन सहित विभिन्न समाजों के लोग शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने EWS प्रमाण-पत्र बनवाने और पात्रता से जुड़ी समस्याओं को विधायक के सामने रखा।
रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि केंद्र की EWS व्यवस्था में कृषि भूमि, आवासीय मकान और भूखंड से संबंधित पात्रता शर्तों के कारण कई ऐसे युवा भी आरक्षण के लाभ से वंचित रह जाते हैं, जो वास्तव में इसके पात्र हैं। उन्होंने पश्चिमी राजस्थान की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए EWS पात्रता के मानकों में बदलाव की मांग रखी।
भाटी ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान में भूमि की उत्पादकता, सिंचाई की सुविधा और स्थानीय परिस्थितियां अन्य क्षेत्रों से अलग हैं। ऐसे में EWS पात्रता तय करते समय इन परिस्थित अभियान आगे भी जारी रहेगा और पात्र युवाओं को उनकाियों को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। उन्होंने राजस्थान में लागू व्यवस्था की तर्ज पर केंद्र की EWS व्यवस्था को सरल बनाने की मांग की।
सभा के दौरान EWS प्रमाण-पत्र और पात्रता से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई। भाटी ने कहा कि मांगों को लेकर जनजागृति अभियान आगे भी जारी रहेगा और पात्र युवाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।