विदेश

Exclusive: भारत में BRICS के बीच पाकिस्तान रच रहा था आतंकी साजिश, बड़ा खुलासा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Exclusive: भारत में BRICS के बीच पाकिस्तान रच रहा था आतंकी साजिश, बड़ा खुलासा

भारत का जलवा जिस ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit 2026) में पूरी दुनिया ने देखा, उसमें खलल डालने के लिए पाकिस्तान ने पूरी तैयारी कर दी थी.

पाकिस्तान जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ करवाकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था.

पूरी दुनिया के नेता 12-13 सितंबर, 2026 को भारत में ब्रिक्स सम्मेलन के लिए जुटे थे. इस सम्मेलन में विश्व के 11 बड़े देशों से बड़े नेता पहुंचे और मंच साझा किया.

इस सम्मेलन की सफलता से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और अपनी जनता का ध्यान इस पर से हटाने के लिए पाकिस्तान सेना और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI ने पूरी प्लानिंग की थी.

इस प्लानिंग के तहत, जम्मू के कठुआ जिले के हीरानगर से घुसपैठ करवा कर किसी बड़े हमले को अंजाम देना शामिल था.

पाकिस्तान और ISI ने रची बड़ी साजिश

सूत्रों की मानें, तो पाकिस्तान ने अपने इस मंसूबे को अंजाम देने के लिए जम्मू के कठुआ जिले का हीरानगर सेक्टर चुना.

पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी की मंशा थी कि कठुआ के हीरानगर सेक्टर के बोबिया इलाके से घुसपैठ कराई जाए.

सूत्रों ने एबीपी न्यूज को बताया कि इस घुसपैठ के लिए पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के उस तरफ अमरु चक और सुखमल इलाकों का चयन किया था.

दरअसल, यह दोनों इलाके भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे हुए हैं और यहां से घुसपैठ कराना पाकिस्तान के लिए सबसे आसान है.

सूत्र ने बताया कि पाकिस्तानी घुसपैठ को सुखमल इलाके से, जहां पाकिस्तान का एक बड़ा लांच पैड है, करवाना चाहता था.

इसके साथ ही, अमरूचक इलाके में पाकिस्तान की बड़ी जनसंख्या रहती है और ऐसे में इस जनसंख्या की आड़ में आतंकियों को इस तरफ भेजना पाकिस्तान के प्लान में शामिल था.

भारत में बड़ी कार्रवाई को दे

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।