देश

Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, 'हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा', बताया साउथ का गणित

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, 'हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा', बताया साउथ का गणित

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मोदी सरकार के परिसीमन प्लान पर कड़ा विरोध जताया है.

उन्होंने एबीपी न्यूज़ के खास कार्यक्रम सदर्न राइजिंग समिट 2026 में कहा कि किसी पार्टी के लिए कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन साउथ की जनता के लिए बड़ी समस्या है.

इंडिया गठबंधन के घटक दलों की तरफ से समर्थन मिलने की अटकलों पर रेड्डी ने कहा कि हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. मोदी सरकार के प्लान से दक्षिण भारत का महत्तव ही खत्म हो जाएगा.

रेवंत रेड्डी ने बताया साउथ का गणित

उन्होंने कहा, ''हम जनता के लिए लड़ते हैं.

हार सकते हैं, जीत सकते हैं...इस गणित में मैं नहीं जाना चाहता हूं. मैं एक ही चीज कहना चाहता हूं कि केरल में 20 संसद के सदस्य हैं. यूपी में 80 सदस्य हैं. दोनों में 60 सीटों का अंतर है. वो चाहते हैं कि 50 फीसदी सीटें बढ़े.

इससे केरल में 30 सांसद होंगे और यूपी में 120 सांसद होंगे. ऐसे में 90 सांसदों का अंतर होगा. वाजपेयी की सरकार एक वोट से गिर गई थी. एक ही राज्य में इतना अंतर आ जाएगा तो दक्षिण के राज्यों को कौन पूछेगा.

रेवंत रेड्डी ने कहा, ''कांग्रेस की सोच है कि अभी दक्षिण भारत में 129 सांसद हैं, परिसीमन होगा तो ये संख्या करीब 195 हो जाएगी.

अब 850 सांसदों में 650 उत्तर के राज्यों का हो गया तो, अगर बीजेपी मैनुपलेट करके जीत गई तो, दक्षिण भारत का महत्तव ही खत्म हो जाएगा.''

बड़ा खतरा बन सकता है- सीएम रेवंत रेड्डी

सीएम ने कहा, ''टेंपररी पीएम मोदी सरकार बनाने के लिए ये प्रयोग कर रहे हैं, आने वाले दिनों में देश के लिए ये बड़ा खतरा बन सकता है. मैं जिम्मेदारी से कह सकता हूं.

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश का ही देखिए...जब हमलोग साथ थे तो आंध्र प्रदेश को 175 और तेलंगाना को 119 सीट थी, जब उनके पास बहुमत था तो हमें कुछ नहीं मिलता था. अंत में हमलोगों ने लड़कर अलग राज्य बनाया.

<iframe title="YouTube video player" src="https://www.youtube.com/embed/s3ZKJSa6vso?si=75YrzZBzq

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।